फ्रांस के मशहूर अभिनेता एलेन का 88 साल की उम्र में निधन।

0
Spread the love


पेरिस:-फ्रांस के मशहूर अभिनेता एलेन डेलन का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्मों में खलनायक और पुलिसकर्मी की भूमिकाओं से उन्हें दुनियाभर में काफी सराहना मिली। डेलन ने कई फिल्मों का निर्माण किया, नाटकों में काम किया और बाद के वर्षों में टेलीविजन फिल्मों में भी नजर आए। डेलन के परिवार ने रविवार को फ्रांस की राष्ट्रीय समाचार एजंसी ‘फ्रांस-प्रेस’ को एक बयान में उनके निधन की घोषणा की। उन्होंने 1960 और 1970 के दशक में फिल्मकार लुचिनो विस्कोन्टी से लेकर जोसेफ लोसी तक, दुनिया के शीर्ष निर्देशकों के साथ काम किया। डेलन को पहली बार 1960 में रेने क्लेमेंट द्वारा निर्देशित ‘प्लेन सोलेइल’ से सराहना मिली। उन्होंने कई इतालवी फिल्म बनाई, जिनमें सबसे उल्लेखनीय 1961 की फिल्म ‘रोको एंड हिज ब्रदर्स’ है। वर्ष 1963 में विस्कोन्टी की फिल्म ‘ले गुएपर्ड’ (द लेपर्ड) में डेलन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसने कान फिल्म महोत्सव में सर्वोच्च सम्मान ‘पाल्मे डीह्नओर’ हासिल किया। उनकी अन्य फिल्मों में ‘इज पेरिस बर्निंग’, ‘ला पिसिन’ (द सिनर्स) और ‘द असैसिनेशन आफ ट्राट्स्की’ भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *