लाल किले से पीएम मोदी ने भरी हुंकार,लंबी भाषण दे कर तोड़ा रिकॉर्ड।
नई दिल्ली:देश भर में आज 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। इसके पहले पीएम मोदी को स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई।
समारोह पीएम मोदी ने करीब 97 मिनट तक देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा सरकार की जिस प्राथमिकताओं पर जोर दिया। उसमें विकसित भारत 2047 पर जोर रहा। उन्होंने बांग्लादेश को आगे की विकास की मदद, पाकिस्तान को इशारों-इशारों में धमकी भी दे दी। पिछली बार पीएम ने लाल किले से 90 मिनट का भाषण दिया था। 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था।