ओडिशा से 6 संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठ के दौरान पकड़े गए।
भद्रक(ओडिशा):-संदिग्ध अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओडिशा की भद्रक जिले के बासुदेवपुर के ग्रामीणों ने रविवार को हाई स्कूल के पास से छह लोगों को बांग्लादेशी नागरिक के रूप में पकड़ लिया।
पुलिस अधिकारी के सूचना मुताबिक,कुछ स्थानीय लोगों ने बासुदेवपुर बाजार क्षेत्र में एक ऑटो में छह लोगों को देखा और संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ की। व्यक्ति अपनी पहचान और पते के बारे में संतोषजनक उत्तर देने में विफल रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बासुदेवपुर पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस बाजार क्षेत्र में पहुंची और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। ओडिशा पुलिस ने बताया कि भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और ओडिशा मरीन पुलिस द्वारा तटरेखा पर तीन-स्तरीय सुरक्षा बनाए रखी जा रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि राज्य की 480 किलोमीटर लंबी तटरेखा तीन-स्तरीय सुरक्षा जांच के दायरे में है। ओडिशा के सात जिलों में कुल 3,740 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान की गई है। जिनमें से 1,649 केंद्रपाड़ा में, 1,112 जगतसिंहपुर में और 655 मलकानगिरी में हैं, सरकारी सूत्रों ने बताया।