कौन हैं पूरी पीठादीश पूज्य शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती? आए जानेंगे उनकी बारे मैं…
पूरी(ओडिशा):-पुरी पीठ के वर्तमान 145 वें श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज भारत के एक ऐसे संत हैं जिनसे आधुनिक युग में विश्व के सर्वोच्च वैधानिक संगठनों संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व बैंक तक सलाह ले चुके हैं।
शंकराचार्य निश्चलानंद स्वामी का जन्म बिहार प्रान्त के दरभंगा मधुबनी जिले के हरिपुर बख्शी टोल मानक गांव में हुआ था। उनके बचपन का नाम नीलाम्बर था। शंकराचार्य निश्चलानंद के अनुयायी देश विदेश दोनों जगह पर हैं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई थी। उसके बाद उनकी सारी शिक्षा बिहार में ही हुई है। 18 अप्रैल 1974 को हरिद्वार में लगभग 31 वर्ष की आयु में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज के शरण में उनका संन्यास सम्पन्न हुआ। फिर उसके बाद उनका नाम निश्चलानन्द सरस्वती रखा गया।
गोवर्धन मठ पुरी के तत्कालीन 144 वें शंकराचार्य पूज्यपाद जगद्गुरु स्वामी निरंजन देव तीर्थ महाराज ने स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को अपना उत्तराधिकारी मानकर 9 फरवरी 1992 को उन्हें अपने गोवर्धन मठ पुरी के 145 वें शंकराचार्य पद पर पदासीन किया।
Story Written By:-Satish Kumar