उद्घाटन तख्ती पर नहीं था विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष का नाम, भिड़ गए दो पार्टियों के कार्यकर्ता।
पूरी, ओडिशा :-पुरी के गोप ब्लॉक में एक वीडियो कान्फ्रेंसिंग भवन का उद्घाटन का समारोह था।
भवन का उद्घाटन खुद उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिड़ा करने वाली थीं।
सब कुछ ठीक चल रहा था, सारे इंतजाम हो चुके थे,सारे मेहमान आ चुके थे, सभी अधिकारी तत्पर थे।
तभी गोप ब्लॉक की अध्यक्षा झुनू मलिक की नजर उद्घाटन की जानकारी देने वाली तख्ती पर पड़ गई।
फिर क्या, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहसा बेहसी होने लगी। बहस बस इसीलिए की विधायक और ब्लॉक अध्यक्षा का नाम तख्ती पर नहीं था।
भवन उद्घाटित होने से पहले ही भिड़ गए भाजपा और बीजू जनता दल के कार्यकर्ता।
बीजद के कार्यकर्ताओं ने आरोपों का सिलसिला शुरू कर दिया और भाजपा कार्यकर्ता अपने बचाव में तर्क देने लगे।
भिड़ंत इस हद तक बढ़ गई की नाराज अध्यक्षा झुनु मलिक (बीजू जानता दल) ने पत्थर उठा कर तख्ती की तोड़फोड़ तक शुरू कर दी।
मामला इतना बढ़ गया की उसी उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिड़ा को शिकायत की गई और उप मुख्यमंत्री ने सिर्फ फीता काट कर भवन का उद्घाटन किया और तख्ती का उन्मोचन नहीं किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को संभाला और लोगों को कानून को हाथ में न लेने की सलाह दी।