ओडिशा के मालकानगिरी जिले में 1000 किलोग्राम वजन के कछुए जिंदा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार।
मालकानगिरी,ओडिशा:-चित्रकोंडा के वन विभाग को मिला बड़ी सफलता। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में 35 बोरियों में रखे लगभग 1000 किलोग्राम वजन वाले कछुओं को जब्त किया गया।
चित्रकोंडा वन विभाग के अधिकारियों ने चित्रकोंडा के सीमावर्ती क्षेत्र राजुलकोंडा क्षेत्र में कछुओं के तस्करों को पकड़ा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कछुओं को अवैध रूप से आंध्र प्रदेश के नरसिंहपटना से ओडिशा के मलकानगिरी जिले के एमवी79 इलाके में ले जाया जा रहा था। वन अधिकारियों ने एक मैक्स पिकअप वैन का पीछा किया, जब वह तेजी से ओडिशा सीमा में प्रवेश कर रही थी। इसके बाद वन अधिकारियों ने वाहन को रोका और तलाशी ली।