शव दाह संस्कार के लिए गले बराबर पानी से भरे नहर को पार कर गए लोग, प्रशासन शर्मसार!
नवरंगपुर,ओडिशा:-नवरंगपुर के उमरकोट से प्रशासन को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल किसी वजह से उमरकोट के 8 नंबर वार्ड के स्थानीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। अब बारी थी शव को दाह संस्कार के लिए शमशान लेकर जाने की ,पर शमशान के रास्ते में एक नहर बाधा बन रहा था क्योंकि शमशान नहर के दूसरी तरफ था। स्नाथीय लोगों ने ने अर्थी को कंधे पर तो उठाया ही हुआ था पर कंधे से ऊपर तक तो नहर में पानी था। लिहाजा उन्होंने अर्थी को और ऊपर उठा कर पकड़ा और नहर को पार कर दूसरी तरफ चल पड़े।
बारिश के दिनों में ये नहर पूरी तरह से भर जाता है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों का नहर के दूसरी तरफ जाना अति मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने प्रशासन से नहर पर एक पुलिया बना देने की अपील की है पर प्रशासन उनके इन गुहार को नजरंदाज कर देता रहा है।
बारिश की वजह से नहर गले बराबर ऊंचे पानी से भर जाता है और जब ऐसा कुछ होता है तो लोग मजबूरन नहर को पार करते हैं।
आज जब एक व्यक्ति की मृत्यु हुई तो दाह संस्कार के लिए स्थानीय लोगों को मजबूरन इस नहर को पार कर दूसरी तरफ जाना था।
अगर नहर में कुछ अनहोनी हो जाती तो क्या प्रशासन उसकी जिम्मेदारी लेगा ?
अगर नहर में कोई बच्चा डूब जाता है तो क्या प्रशासन उसकी जिम्मेदारी लेगा?
इस बाबत अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।