पूरी मैं मनाया जाएगा इस साल की नौसेना दिवस,समुद्र तट पर दपहुंचे भारतीय नौसेना के 5 जहाज।
पूरी:पुरी के समुद्र तट पर आने वाले पर्यटकों को अब भारतीय नौसेना के पांच शानदार जहाज देखने को मिल रही हैं।
खबरों के मुताबिक, इस साल भारतीय नौसेना दिवस पुरी में मनाया जाएगा। इसलिए, भारतीय नौसेना के जहाज पुरी पहुंच चुके हैं और उन्होंने अपने अभ्यास सत्र और रिहर्सल शुरू कर दिए हैं। जहाज समुद्र में स्थिति का भी आकलन कर रहे हैं और इस बात पर विचार कर रहे हैं कि इस दिन को किस तरह से मनाया जा सकता है। आम लोगों में चर्चा है कि ये जहाज कथित तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने के लिए पुरी पहुंचे हैं, पांचों जहाजों की एक झलक पाने के लिए तट पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई।
दूसरी ओर, भारत के नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी के आज पुरी आ कर नौसेना दिवस होने वाले तयारी बैठक मैं भी सामिल हुए है। वे रिहर्सल का निरीक्षण किए और आगामी नौसेना दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा किए। त्रिपाठी शुक्रवार को भारतीय नौसेना के जहाज (आईएनएस) चिल्का में आयोजित अग्निवीरों के चौथे बैच की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा आए थे।