ब्रह्मपुर में युवक पर तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल, वीडियो सीसीटीवी मैं कैद हुआ।
ब्रह्मपुर,ओडिशा:-ओडिशा मैं कुछ दिनों से हिंसा बढ़ती जा रही है। पूरी के बाद अभी गंजाम जिले की ब्रह्मपुर से हिंसा की खबर सामने आया है। ब्रम्हापुर में एक युवक पर तलवार से हमला किया गया और उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर काट डाला गया।
यह घटना कथित तौर पर सदर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत गुंथाबांध गांव के पास हुई है। युवक की पहचान नारायण जेना के रूप में हुई है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये।
नारायण के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें देखी गईं। गंभीर हालत में उन्हें ब्रह्मपुर एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमले का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए हमले की सीसीटीवी फुटेज को ध्यान से देखा जा रहा है।